स्लग-पुलिस शहीद दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियो को किया याद
सवाई माधोपुर। रिजर्व पुलिस लाइन परेड मैदान में पुलिस शहीद दिवस पर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे पूर्व पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने पुलिस लाइन परेड मैदान में पुलिस शहीद दिवस पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई। ओर ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिस कर्मियों को याद कर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया की आज से 64 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसी कड़ी में इन वीरों के बलिदान को याद करने एवं उनसे प्रेरणा दान करने के मंत्र से देश के हर पुलिस संगठन व संस्थान में पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के इन वीरों का बलिदान भारतीय पुलिस के कार्यों की उच्च परंपराओं का प्रत्येक एवं करते हुए निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत करता है। इसी को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन परेड मैदान में शहीद दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को याद किया गया ।इस अवसर पर पुलिस के अधिकारीयो के द्वारा शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसी कड़ी में पुलिस लाइन परेड में शहीद दिवस पर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने शहीद हुए जवानों के नाम पढ़े। जिसके बाद पुलिस लाइन परेड मैदान में रिटायरमेंट कर्मचारियों के द्वारा शहीदों की याद में पौधा रोपण कार्यकर्म रखा गया।जिसमे विभिन प्रकार के पौधे मैदान में लगाए गए। वहीं पुलिस शहीद दिवस पर आज पुलिसकर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया इस दौरान परेड ग्राउंड मैदान कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, संचित निरीक्षक ओम प्रकाश, मानटाउन थाना एसएचओ धर्मेंद्र शर्मा, कोतवाली, पुलिस एवं जवानों सहित सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।