Dark Mode
बारहठ महाविद्यालय में शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन

बारहठ महाविद्यालय में शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन

शाहपुरा. जिला मुख्यालय शाहपुरा श्री प्र.सिं.बा. राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  प्राचार्य डाॅ. पुष्करराज मीणा ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया तथा इस दौरान रामधुनी व गांधीजी के प्रिय भजनों का गान किया गया। इसके पश्चात् सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने 2 मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर संकाय सदस्य रामावतार मीना, मूलचन्द खटीक, डाॅ. अनिल कुमार श्रोत्रिय, विवेक भारद्वाज, रासेयो प्रभारी धर्मनारायण वैष्णव, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रंजीत जगरिया, डाॅ. हंसराज सोनी, दिग्विजय सिंह, प्रियंका ढाका, शंकर लाल चौधरी, दलवीर सिंह, तोरन सिंह, अतुल कुमार जोशी एवं नेहा जैन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!