Dark Mode
नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

  • 4 मई को 3 हजार 24 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

टोंक। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली के निर्देशों के तहत नीट परीक्षा 2025 रविवार, 4 मई को जिला मुख्यालय पर स्थित 8 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी। नीट परीक्षा में जिले में कुल 3 हजार 24 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामरतन सौकरिया ने संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता, शुचिता एवं सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय टोंक के प्राचार्य करण सिंह चौधरी को सिटी कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता के मध्यनजर केंद्राधीक्षक के अलावा अन्य किसी व्यक्ति, अधिकारी, अभ्यर्थी को मोबाइल लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर 8 डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए है जो 3 मई को आवंटित परीक्षा केंद्रों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, 4 मई को परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहकर परीक्षा का सफल संचालन करवाना सुनिश्चित करेंगे।
एडीएम ने सभी संस्था प्रधानों को जो केंद्राधीक्षक भी होंगे उन्हें परीक्षा के दिन पेयजल, सभी कमरों में घड़ी, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग के अभियंताओं को कहा कि इस दिन शहर में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटोकॉपी मशीन की दुकानों, साइबर कैफे को बंद रखने के लिए पाबंद किया जाए। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे फ्रिक्सिंग एवं बायोमेट्रिक किये जाने के पश्चात ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा।
पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस जाप्ता नियुक्त किया जाएगा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को मेडिकल टीम मय एंबुलेंस परीक्षा के दौरान रखने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में उपखंड अधिकारी पीपलू गणराज बड़गौती, आरएएस अधिकारी काजल मीणा, सभी 8 परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक, तहसीलदार, बैंक एवं डाकघर के अधिकारी, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सुशील कुमार अग्रवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!