Dark Mode
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

पाली। लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी (उपखंड अधिकारी) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पाली अषोक कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए गए।

एईआरओ विश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान लोक सभा चुनाव 2024 के लिए 1450 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रो के लिये गठित सहायक मतदान केन्द्रों, पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची से हटाये गये नामो की सूचिया उपस्थित सदस्यो को उपलब्ध करवाने के साथ ही वहीं नये जोडे़ गये नामों की भी जानकारी प्रदान की गई। 85 वर्ष से अधिक एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओ हेतु होम वोंटिग की सुविधा, आदर्श आचार संहिता की पालना एवं स्वीप गतिविधियो की जानकारी प्रदान की गई। वहीं विधानसभा क्षेत्र पाली 118 में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रो एवं व्यय संवेदनशील पॉेकेट्स तथा निर्वाचन विभाग की और से जारी विभिन्न प्रकार के एप्स के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाग संख्या 103 के मतदान केन्द्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केशव नगर के स्थान पर मातेश्वरी आदर्श बाल विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय केशव नगर को भाग संख्या 103 व 103 ए के लिए नया मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन दोनों के मतदाता अब नए मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
बैठक में भंवर राव, जीवराज बोराणा, राजू सोलंकी, मुकेश नाहर समेत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!