Dark Mode
जिला प्रमुख की अध्यक्षता में हुई स्थाई समितियों की बैठक

जिला प्रमुख की अध्यक्षता में हुई स्थाई समितियों की बैठक

उदयपुर। जिला परिषद की प्रशासन एवं स्थापना तथा ग्रामीण विकास स्थाई समिति की बैठक जिला प्रमुख ममता कुंवर की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में हुई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड ने बताया कि बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित पंचायती राज विभाग को हस्तांतरित विभागों शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रगति रिपोर्ट सहित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशानुरूप समय पर कार्य संपादित करते हुए आमजन को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा योजनाएं एवं कार्यक्रमों की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी देने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद सदस्य ख्यालीराम सुहालका, सुनिता मांडावत, रीना भाणावत, कालूराम मीणा, दौलतराम मीणा, शंकर पटेल, दुदाराम, ललित शर्मा, कुरीलाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेन्द्र शर्मा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!