भाजपा की मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित
खेतड़ी । खेतड़ी शहर मंडल में बुथ संख्या 112 व 119 पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत विस्तारक देवेंद्र यादव के सानिध्य व शहर मंडल अध्यक्ष विद्याधर सैनी की अध्यक्षता में बुथ समितियों की बैठक की गई । बैठक में देवेन्द्र यादव ने बताया की मेरा बूथ सबसे मजबूत करने के लिए हमे सभी बूथों के पन्ना प्रमुख से बात करनी है। ताकि प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाया जा सके इसके लिए एक सप्ताह तक प्रत्येक बूथ से संपर्क करते हुए 4 जून को मंडल का सम्मेलन करेंगे। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, सोमदत्त भगत, बूथ संख्या 112 की बूथ अध्यक्ष राम कला देवी, संख्या 119 के बूथ अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।