सदस्यता सत्ता की ओर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा- महेंद्र डोरवाल
सीकर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान ,सदस्यता से सत्ता की ओर कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सीकर की ओर से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक नागौर सांसद हनुमान जी बेनीवाल के द्वारा सीकर संभाग को दिए गए लक्ष्य सदस्य बनाने को लेकर पार्टी के मजबूत कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव ढाणी तक जाकर सदस्यता अभियान को पुरजोर तरीके से किया जा रहा है । पार्टी के जिला प्रवक्ता सांवरमल मुवाल ने बताया की सीकर संभाग प्रभारी महेंद्र डोरवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्यता अभियान में हनुमान जी बेनीवाल ने जिस तरह से राजस्थान में पार्टी की स्थापना के पश्चात दलित, शोषित, पीडि़त, अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक के जो संघर्ष किया है वह प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है ,जिस तरह से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई और जो लक्ष्य निर्धारित किए गए ,मजबूत कार्यकर्ताओं के बदौलत सीकर सहित पूरे संभाग में इस लक्ष्य को समय पुरवाई हासिल करने का संकल्प लिया! सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास पचार कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे कार्यो के आधार पर सदस्यता अभियान में सीकर जिले को दिए गए लक्ष्य को जल्दी पूरा करने के बात कही! पूर्व जिला परिषद सदस्य विजयपाल बगडिय़ा ने सदस्यता अभियान को पुरजोर तरीके से गांव रानी तक पहुंचाने की बात कही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलसुख चौधरी ,इंजीनियर भंवर सिंह ,रामदेव चौधरी, मुकेश बेनीवाल, विशन पाल काजला, अनिल गोदारा, गोलू शर्मा ,चेनाराम, उमर खान,नवीन पूनिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।