Dark Mode
मुख्यमंत्री गहलोत के नाम दिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री गहलोत के नाम दिया ज्ञापन

 
रतनगढ़ । आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिल रहे ईडब्ल्यूएस के 10 प्रतिशत आरक्षण की विभिन्न विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर सामान्य वर्ग के लोग आज सोमवार को लामबद्ध हो गए। इस मांग को लेकर क्षत्रिय पुरूषार्थ फाउंडेशन के बैनर तले उपखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा इसकी जमीन संबंधी शर्त को हटाने, अधिकतम आयु सीमा, फीस में छूट देने, विवाहित महिलाओं के लिए परिवार की परिभाषा में सुधार करने, विद्यार्थियों के लिए छात्रवति, छात्रावास का प्रबंध करने सहित कई मांगों का उल्लेख किया गया है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा इसे विधानसभा 2008 व 2015 में सर्वसम्मति से पारित विधेयक के अनुसार 14 प्रतिशत करने सहित पंचायतीराज, शहरी निकायों एवं अन्य स्वायत्तशासी संस्थाओं में भी इसे लागू करने की मांग की गई है। इस अवसर पर भागीरथसिंह राठौड़, कल्याणसिंह शेखावत, एडवोकेट सुमेरसिंह, दीवानसिंह, मुकेशसिंह लोहा, करणीसिंह, देवेंद्रसिंह नोसरिया, पूर्व सरपंच गिरधारीसिंह, सुरेंद्रसिंह, पार्षद रामगोपाल चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!