गांव चलो अभियान के तहत 13बूथो पर प्रवास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गुलाबपुरा में गांव चलो अभियान के तहत 13 बूथों पर प्रवास कार्यक्रम आयोजित किये गये। भाजपा अध्यक्ष इन्दर चन्द चपलोत ने बताया की प्रवासी कार्यकर्ताओ विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर देव दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं मुलाकात की । इस दौरान हर वर्ग को मोदी सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी, एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का जन-जन को संकल्प दिलाया।इस अवसर भाजपा नगर अध्यक्ष इन्दर चन्द चपलोत, विकास आचार्य , मनोज तोषनीवाल, मनोज शर्मा,रोहित चौधरी, महादेव जाट, सत्यनारायण तिवारी मंगल सिंह, शोभाराम वैष्णव ,मनोज सिसोदिया, महेंद्र सिंह चुंडावत,सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।