जनसुनवाई के दौरान विधायक बुड़ानिया ने विकास कार्यों की घोषणा की
तारानगर . तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने क्षेत्र के ओसवाल पंचायत भवन में वार्ड 4 की चौपाल कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की। पूर्व पालिकाध्यक्ष व कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर भंवरसिंह भाटी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने विधायक बुड़ानिया का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। वार्ड पार्षद सहदेवसिंह भाटी ने विधायक बुड़ानिया द्वारा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास करवाने पर अभिनंदन पत्र सौंपा। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉक्टर भंवरसिंह भाटी ने कहा विधायक बुड़ानिया ने क्षेत्र में इतने बड़े बड़े ऐतिहासिक कार्य करवाये है जो आजादी के बाद कभी नहीं हुए। पार्षद सहदेव भाटी ने वार्डवासियों की मांग पर वार्ड के विकास कार्यों का मांग पत्र सौंपा, विधायक बुड़ानिया ने सभी कार्यों की चौपाल में ही घोषणा की। घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ विधायक बुड़ानिया का अभिनंदन किया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए विधायक बुड़ानिया ने कहा चार साल में मैंने क्षेत्र में विकास करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। विधानसभा क्षेत्र के करीब आठ सौ लोगों को बाहर से लेकर आया हूँ अर्थात जो लोग जिले से बाहर अपने घर से सैंकड़ो दूर नौकरी कर रहे थे उनका स्थानांतरण करवाकर उनके घर के पास लेकर आया हूँ। चौपाल कार्यक्रम के बाद वार्ड में अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी व राजस्थान प्रदेश कोंग्रेस कमेटी के निर्देशन में स्थानीय विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के सानिध्य में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की मीटिंग कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा का संदेश, राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा बेरोजगारी व महंगाई को खत्म करने का संदेश दिया। इस मोके पर नगरपालिका चेयरमैन प्रियंका बानो, पार्षद बिलाल अहमद, पार्षद जयनारायण सहारण, नगर अध्यक्ष भागीरथ भामी, भगतसिंह भाकर, सुनील सैनी, रामस्वरूप उपाध्याय, माणकचंद वेद आसिफ इक़बाल, अब्बास लुहार, चोरुलाल स्वामी, शंकर प्रजापत, सलाऊदीन, महेश मंत्री, गोविन्दराम शर्मा, सिताराम कांटीवाल, सुनील सोनी, दुर्गादत्त जांगिड़ सहित वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीजू सरावगी ने किया।