महंगाई राहत कैम्प में विधायक जोजावर ने किया निरीक्षण
देसूरी । उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट सोलंकियान में आयोजित महंगाई राहत केम्प में मारवाड़ जंक्शन विधानसभा विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने निरीक्षण करते हुए आम जनता से हुए रूबरू। शिविर में विधायक जोजावर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार लोगो की हितैषी हैं राजस्थान सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करवाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शिविर का आयोजन कर रही हैं। जिसमे ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर योजनाओ का लाभ ले व विधायक ने लाभार्थियों से संवाद भी किया व कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन से समाज का हर वर्ग खुश है, राजस्थान की जनता इस बार इतिहास लिखने को तैयार है। प्रदेश में कांग्रेस का पुनः सरकार में आना तय हो चुका है।
एक ओर भाजपा, आम जनता पर महंगाई लादने का काम कर रही हैं, वही दूसरी और कांग्रेस हरसंभव महंगाई कम करके लोगो का जीवन आसान बना रही हैं। अब निर्णय आपको करना है कि आप किसके साथ है, हम सदैव आपके हित के कार्य करते रहेंगे। महंगाई राहत केम्प को लेकर भी लोगो मे उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने लोगो से कहा की अधिक से अधिक संख्या में लोग कैम्पों में पहुँचकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान देसूरी उपखंड अधिकारी देवयानी जांगिड़, तहसीलदार कैलाश इनानिया, विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर, सरपंच संतोष मेघवाल, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सोनी सहित सभी विभागों के कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।