Dark Mode
विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई

विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई

रतनगढ़। विधायक पूसाराम गोदारा ने शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर जनसुनवाई की । विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी जनसमस्याएं लेकर विधायक की जनसुनवाई में पहुंचे। इस दौरान शहर के वार्ड संख्या 9,10,13 14 सहित कई वार्डो एवं गांवों में जलसप्लाई को सुदृढ़ करने, विद्युत आपूर्ती, सड़कों की मरम्मत/नवीनीकरण, चिकित्सा, शिक्षा सहित, नगरपालिका से संबंधित समस्याओं के बारे में शहर वासियों व ग्रामीणों ने विधायक को अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की , जिसपर विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समस्या समाधान के सख्त निर्देश दिए । जनसुनवाई में अरविंद चाकलान, भानीराम मेघवाल, मुख्तयार खान, कयूम गौरी, पीथाराम मेघवाल, चरण सिंह कोका, नानू राम, इंद्रचंद, भगवानराम सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण एवं शहरवासी मौजूद रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!