मनेरगा श्रमिक की कार्य के दौरान ह्रदय घात होने से मौत
छीपाबडौद . सारथल : सारथल थाना क्षेत्र के भावपूरा पंचायत में रविवार सुबह सात बजे मनेरगा कार्य के दौरान कार्य करतें समय ह्रदय घात होने से श्रमिक ने कार्य स्थल पर दम तोड़ दिया हेड कांस्टेबल कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया की मृतक के भाई धर्मा पुत्र पन्ना लाल जाति बंजारा निवासी टोलखेड़ा की रिपोर्ट के आधार पर उसका भाई भामा पुत्र पन्ना लाल उम्र 55 वर्ष जाति बंजारा निवासी टोलखेड़ा भावपूरा पंचायत में मनरेगा कार्य तहत चल रहें नवीन तालाब कार्य में खुदाई के दौरान अचानक गश खा कर गिर गया जिसे अन्य श्रमिकों की मदद से अचेत अवस्था में सारथल पीएचसी लाया गया जंहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों क़ो सौंप दिया व मामले क़ो 174 सीआरपीसी में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।