तेलंगाना में मोदी का KCR पर निशाना, कहा - BRS की नाव डूबने वाली है
करीमनगर। करीमनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा तेलंगाना में BRS की नाव डूबने वाली है और BRS को भी ये एहसास हो चुका है कि 3 दिसंबर को उसका टिकट कट जाएगा। ये देखकर KCR के परिवार में भी बिखराव शुरू हो चुका है। अपनी हार सामने देख KCR पूरी ताकत लगा रहे हैं कि जनता का आक्रोश थोड़ा ठंडा हो जाए। वहीं दूसरी तरफ KCR के रिश्तेदार अब BRS को ही कोस रहे हैं।
मोदी ने कहा कांग्रेस और KCR ने आपको धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जब कोई परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का नाम लेता है, तो तुरंत BRS और कांग्रेस जैसे दल ही दिखते हैं। कांग्रेस के विधायक कब BRS में चले जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं है इसलिए तेलंगाना में कोई भी कांग्रेस को वोट नहीं देगा। कांग्रेस को वोट यानी फिर से KCR की सरकार आने की संभावना। इनको सत्ता से बाहर करने का एक ही तरीका है - कमल का बटन दबाना और BJP का CM बनाना।
उन्होंने कहा परिवारवादी पार्टियां कानून-व्यवस्था को भी बर्बाद कर देती हैं। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब हर दिन बम धमाके होते थे। आज भी कांग्रेस जहां सत्ता में है वहां PFI जैसे आतंकी संगठनों को बढ़ावा मिलता है...भाजपा ने आतंकवाद पर करारी चोट की...BRS ने यहां की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।