एक सौ से भी अधिक बीएसएफ के जवानों व सैन्य अधिकारियों ने किया रक्तदान
बीकानेर। बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर के 51 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बीएसएफ की ओर से अनेक आयोजन हो रहे है। मुख्य कार्यक्रम गुरुवार 11 मई को होगा।
इसी कड़ी में 10 मई बुधवार को बीएसएफ सेक्टर के हेड क्वार्टर मुख्यालय पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में जवानों ने जोश खरोश के साथ रक्तदान किया। इस शिविर में एक सौ से भी अधिक जवानों व सैन्य अधिकारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर की शुरुआत खुद बीएसएफ डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने रक्तदान कर की। राठौड़ ने बताया कि कल बीकानेर के जूनागढ़ तक कैमल सफारी का आयोजन किया जाएगा।