Dark Mode
नव मतदाताओं को राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए किया प्रेरित:- ढूकिया

नव मतदाताओं को राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए किया प्रेरित:- ढूकिया

 
झुंझुंनू । भारतीय जनता पार्टी के नवमतदाता अभियान का दूसरा चरण शुक्रवार को मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के मलसीसर ग्रामीण मण्डल के अम्बिका महाविद्यालय, मलसीसर में आयोजित हुआ। नवमतदाओं को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।
 
इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने नव मतदाताओं को राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मतदाताओं की सक्रियता से हमारा लोकतंत्र मजबूत बना है एवं विभिन्न स्थानों पर जाकर नव मतदाताओं को जोड़ना हमारा लक्ष्य है। विधानसभा संयोजक महेन्द्र चन्दवा ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और आने वाले वर्षों में ये देश के लिए चुनाव करेंगे।
 
जिला कार्यसमिति सदस्य भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि नये मतदाताओं का वोट सही जगह जाना चाहिए, इसको लेकर भाजपा पूरे देश में मतदाता अभियान के लिए नये मतदाताओं को लेकर जानकारी दी।
 
इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उषा कौशिक, महाविद्यालय निदेशक संतोष शर्मा, प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष सुभाष डालमियां, मण्डल शक्ति केन्द्र संयोजक हुकम सिंह ख्याली, हरिराम शेखावत, कैलाश खत्री, गुलझारी लाल, दिव्या, आसमा खान, नीलम खत्री, शमसाद अली, शशिकान्त शर्मा, रोहिताश कालेर, सोनू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व नवमतदाता उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!