कैरियर मार्गदर्शन के बारे में प्रेरक सेमिनार का आयोजन किया गया
आसींद। उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में एक प्रभावशाली प्रेरक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय “करियर के 100 विकल्पों के बारे में कैरियर मार्गदर्शन” किया गया | सम्मानित अतिथि के रूप में करियर काउंसलर डॉ दीपक कुमार चौधरी एवं स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्या मीना प्रतिहार रहे। सेमिनार की शुरुआत कैरियर मार्गदर्शन पर एक ज्ञानवर्धक सत्र के साथ हुई, जिसमें कैरियर काउंसलर डॉक्टर चौधरी ने बताया कि सेमीनार का उद्देश्य सरकारी क्षेत्र में नौकरी के क्या अवसर हैं, आप अपना व्यवसाय कैसे शुरू करें,निजी कंपनियों में नौकरी कैसे प्राप्त करें,महिलाओं को किस जॉब में वरीयता मिल सकती है, या दिव्यांगजन को नौकरी में वरीयता कहां-कहां मिलेगी छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान कर उनके उज्जवल के लिए प्रेरित करना था। प्रधानाचार्या मीना प्रतिहार ने कार्यक्रम में कौशल उत्थान, उभरती प्रौद्योगिकियों, व्यावहारिक शिक्षा और उद्यमशील मानसिकता को बढ़ावा देने जैसे आवश्यक पहलुओं पर जोर दिया गया। व्याख्याता दीपिका पांडे ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि व्यावहारिक सलाह ने छात्र, छात्राओं को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, विविध कैरियर पथ तलाशने और अपने जुनून को जल्दी पहचानने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक अच्छी तरह से परिभाषित करियर दृष्टि, निरंतर सीखने के साथ मिलकर एक समृद्ध पेशेवर यात्रा की नींव बनाती है। उप प्रधानाचार्य जगदीश नाथ योगी सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर सीखने और आत्म-सुधार के महत्व को संबोधित करते हुए संकाय सदस्यों से व्यावसायिक विकास गतिविधियों में संलग्न होने का आग्रह किया, जिससे अंततः उनके छात्रों को लाभ होगा। इस मौके पर स्थानीय विद्यालय के अध्यापक गण छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।