Dark Mode
सांसद जौनापुरिया ने किया सआदत अस्पताल में वृद्धजन वार्ड का उद्घाटन

सांसद जौनापुरिया ने किया सआदत अस्पताल में वृद्धजन वार्ड का उद्घाटन

टोंंक। आमजन के स्वास्थ्य को लेकर गम्भीरता बरत रही राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार गुरूवार को यहां जिला सआदत अस्पताल में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से जेरेएट्रीक वार्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद सहित जन-प्रतिनिधियों ने वार्ड में भर्ती रोगियों की कुशलक्षेम पूछते हुये उनके बेहतर ईलाज के पीएमओ डॉ. बहादुर लाल मीणा को
निर्देश दिये।

 

पीएमओ डॉ. मीणा ने बताया कि आईसीयू के बराबर वृद्धजन को भर्ती कर उपचार के लिए अलग से 10 बैड का वार्ड बनाया गया है, तथा वार्ड प्रभारी डॉ. राजीव यादव सहित छ: जनों का राउन्ड द क्लाक स्टाफ लगाया गया है। इस दौरान उप-जिला प्रमुख आदेश कंवर, आरसीएचओ डॉ. गोपाल जांगिड़, उप-नियंत्रक डा. चेतन जेन, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. छगन लाल मीणा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया एवं रमेश गढ़वाल आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!