राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम की बैठक 20 फरवरी को
बारां, 13 फरवरी। जिला शिक्षा अधिकारी पीयूष शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषाहार सहायता कार्यक्रम की समीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय पोषाहार संचालन समिति की बैठक जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में 20 फरवरी 2024 को दोपहर 1 बजे मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित की जाएगी।