एक बार फिर नवलगढ़ को मिली उप स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात
नवलगढ . सीएम सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की अनुशंसा पर मिली 5 उप स्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी
नवलगढ़ क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम
बड़वासी में रुड़ा सूबेदार की ढाणी, चैलासी में गोदारा की ढाणी व चैलासी ढहर, कोलसिया में खेदड़ों की ढाणी तथा कसेरू में सूर्यनगर में खुलेंगे राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र
5 उपस्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी से क्षेत्रवासियों में खुशी
विधायक डॉ. राजकुमार बोले, "गांव-ढाणी के अंतिम छोर पर पहुंचेगी चिकित्सा व्यवस्था"
"चिकित्सा सुविधाओं में पूरे प्रदेश में अग्रणी है नवलगढ़"
बीसीएमओ डॉ. गोपीचंद जाखड़ और क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा का आभार