Dark Mode
भारत के सबसे युवा परोपकारी बनें निखिल कामथ

भारत के सबसे युवा परोपकारी बनें निखिल कामथ

भारत में दान देने का विशेष महत्व है। भारत में वैसे कई बड़े दानवीर हुए है, मगर हम यहां बात करेंगे इस वर्ष के सबसे युवा दानवीर की। भारत के सबसे युवा और कम उम्र के दानवीर ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ है। निखिल कामथ हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2024 में सबसे कम उम्र के परोपकारी व्यक्ति है। निखिल कामथ परोपकारी लोगों की सूची में शामिल हुए हैं। इस वर्ष 38 वर्षीय अरबपति निखिल कामथ ने रेनमैटर फाउंडेशन को 120 करोड़ रुपये का दान दिया है। इस दान को देकर वो भारत के शीर्ष परोपकारी लोगों में शामिल हो गए है। कामथ अरबपति बिल गेट्स और वॉरेन बफेट द्वारा स्थापित द गिविंग प्लेज के सबसे युवा भारतीय सदस्य भी हैं, जहां सदस्य अपनी मृत्यु से पहले अपनी अधिकांश या पूरी संपत्ति परोपकारी कार्यों के लिए दान करने की प्रतिज्ञा करते हैं। कामथ यंग इंडियन फिलैंथ्रोपिक प्लेज भी चलाते हैं, जो स्टार्टअप इकोसिस्टम के नेताओं के साथ मिलकर उनकी कुल संपत्ति का 25% तक धर्मार्थ कार्यों के लिए दान करने के लिए सहयोग करता है। वर्ष 2023 में, कामथ और उनके भाई नितिन कामथ ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता से निपटने के लिए ₹110 करोड़ का दान देने के बाद हुरुन सूची में जगह बनाई। एशियन पेंट्स के विवेक वकील ₹8 करोड़ के दान के साथ सूची में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं, जबकि 43 वर्षीय अदार पूनावाला ने विल्लू पूनावाला चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से ₹142 करोड़ का सबसे बड़ा दान दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!