Dark Mode
नाेएडा : किसान की हत्या में फरार चार आराेपित गिरफ्तार

नाेएडा : किसान की हत्या में फरार चार आराेपित गिरफ्तार

नोएडा। नाेएडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव में 17 जनवरी की रात को हुई एक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार काे खुलासा करते हुए चार आराेपिताें काे गिरफ्तार किया है। इस घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि कुड़ी खेड़ा गांव में रहने वाले कृष्ण पाल और सुंदर दो लोग 17 जनवरी की देर रात को बाइक से कही जा रहे थे। इसी गांव के रहने वाले अभिषेक, अमित, मनीष और आकाश, ये चाराें युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार हाेकर तेज गति से वाहन चला रहे थे। मोटरसाइकिल से बंदूक की तरह आवाज निकाल रहे थे। इस बात को लेकर कृष्ण पाल और सुंदर ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोपिताें ने कृष्णपाल और सुंदर के ऊपर ट्यूबवेल में लगी ईंट उखाड़ कर हमला कर दिया। इस घटना में कृष्ण पाल की मौत हो गई, जबकि घायल सुंदर काे इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवायाहै। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने आराेपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आराेपिताें की गिरफ्तारी में सर्विलांस ने अहम भूमिका निभाई है। एक आरोपित का मफलर घटनास्थल पर छूट गया था, जिसके सहारे पुलिस आराेपिताें तक पहुंची थी। आरोपिताें को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!