अब रविवार को भी खुलेंगी किरयाना की दुकाने
सूरतगढ़ . किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की बैठक अध्यक्ष किशोर गाबा के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में यूनियन द्वारा रविवार को दुकाने बंद करने का जो निर्णय लंबे समय से चला आ रहा था। उस पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पर चर्चा कर बताया कि रविवार को अन्य दुकानें खुली रहती हैं। सिर्फ किरयाना की दुकान ही बंद रहती हैं। जिसको लेकर इस निर्णय को बदला जाए। बैठक में रविवार को किरयाना की दुकान खोलने की बात पर सहमति बनी। सभी सदस्यों ने इस बात का समर्थन कर रविवार को दुकान खोलने के निर्णय पर अपनी सहमति दी। यूनियन ने सर्वसम्मति से रविवार बंद का जो का प्रतिबंध था उस प्रतिबंध को हटाकर स्वेच्छा से जो दुकानदार रविवार को दुकानें खोलनी चाहे वह खोल सकता है। इस निर्णय का यूनियन कार्यकारिणी के सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस बैठक में आमसभा व सहभोज रखने के बारे में चर्चा हुई। इस बैठक में किरयाना खुदरा विक्रेता संघ अध्यक्ष किशोर गाबा, तुलसीदास भटेजा, सचिव राघव गुप्ता, गोपाल कोठारी, देवराज छाबड़ा,अमित सारडा, मधुसूदन सारड़ा, रामकुमार औझाईया, राजेश नागपाल, केवल नरूला पूर्व अध्यक्ष मनोज सोमानी उपस्थित रहे ।