राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एनएसएस का शिविर हुआ आयोजित
डीडवाना. शहर के राजकीय सोन देवी बालिका बांगड़ स्कूल में आज एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया शिविर के तहत बालिकाओं ने विभिन्न तरीके के सेवा कार्य कर राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस शिविर में अपनी भागीदारी निभाई l कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा दौलतपुरा स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत जांगिड़ एसीबीईओ मनोज कुमार मिश्रा कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पधारे और सभी ने राष्ट्रीय सेवा योजना को लेकर बालिकाओं को संबोधित किया और प्रेरित किया वही एनएसएस प्रभारी मनोहरी बुगालिया ने जानकारी देते हुए बताया की आज एनएसएस का प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें शिविर में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया जिसके अंतर्गत कक्षा 11 व 12 की छात्राओं ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई शिविर के दौरान छात्रों के द्वारा विद्यालय परिसर में साफ सफाई का कार्य किया गया जिसमें पेड़ पौधों की सफाई करना पेड़ों में पानी देना कचरे को एकत्रित कर एक जगह नष्ट कर देना ऐसे सेवा कार्य इस शिविर में किए गए। जानकारी देते हुए आगे बताया कि छात्राओं के द्वारा गोद ली गई बस्ती कादिया बास में भी एनएसएस की छात्राओं के द्वारा सेवा कार्य किए गए साफ सफाई पर विभिन्न तरह के कार्य किए गए।