Dark Mode
आगरा में सिपाही के कमरे में नर्स ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

आगरा में सिपाही के कमरे में नर्स ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

आगरा जिले में एक सिपाही के कमरे में शुक्रवार को एक नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान हमीरपुर की निवासी शोभा (22) के रूप में हुई है और सिपाही फरार है।
पुलिस के अनुसार, शोभा की थाना छत्ता में तैनात सिपाही राघवेंद्र के साथ मित्रता की बात सामने आ रही है। उसने बताया कि शोभा बृहस्पतिवार रात राघवेंद्र से मिलने उसके कमरे पर पहुंची थी और शुक्रवार सुबह उसने कथित तौर पर फंदा लगा लिया।

पुलिस ने बताया कि राघवेंद्र उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इसके बाद से वह फरार है। छत्ता के सहायक पुलिस आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने कहा, ‘‘अभी वे प्रशासनिक कार्यवाही कर रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। सिपाही की भी तलाश की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!