फंदे पर झुलता मिला बुजुर्ग का शव
बीकानेर। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले बुजुर्ग ने रविवार की देर शाम बीकाजी चौराहे पर कीकर के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने मृतक का शव फंदे से उतार कर उसकी शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान 55 वर्षीय जितेन्द्र नारायण के रूप में हुई जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। सालों से औद्योगिक फैक्ट्रियों में मजदूरी कर अपना जीवन गुजार रहा जितेन्द्र नारायण पिछले काफी दिनों से आर्थिक तंगी के कारण परेशान था। उसकी परेशानी ज्यादा बढ़ गई तो रविवार की रात चुपचाप घर से निकल गया और बीकाजी सर्किल के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मृतक के लडक़े पपन रमन बर्मन की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।