निर्जला एकादशी पर मीठे पानी की छबील और भंडारे का किया आयोजन
बहरोड़। अलवर रोड चुंगी नाका पर समर्पण सेवा संस्थान और मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के संयुक्त तत्वधान में मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया, मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की प्रदेश प्रभारी रेणुका ने बताया कि निर्जला एकादशी पर बहरोड में जगह-जगह मीठा पानी और शरबत लोगों को पिलाया जा रहा है। जो बहुत पुण्य का काम है और मुझे भी आज सेवा का मौका मिला, जिससे मुझे बहुत ही सुकून मिला और मैं लोगों को यह संदेश देना चाहती हूं कि अपने अपने स्तर पर सामाजिक सेवा के कार्य करने चाहिए, लोगों की सेवा करनी चाहिए, समर्पण सेवा संस्था बहरोड़ के सम्मानित सदस्यों का भी धन्यवाद देती हॅॅू कि उन्होंने बुलाया और सेवा का मौका दिया, इसके साथ ही अलवर रोड के व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अनेक राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर वीरेंद्र प्रजापति, श्रीराम पाइप फैक्ट्री से कृष्ण कुमार यादव, राजेश मेहता, विजय गुरुजी, राकेश मुच्छल, महावीर योगी, संदीप यादव, कृष्ण कुमार यादव, वीरेंद्र गणेश कार शृंगार, सतवीर प्रजापति, संदीप स्वामी, अलवर रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष और व्यापारी गण मौजूद रहे।