Dark Mode
ऑपरेशन शिकंजा के तहत 21.50 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

ऑपरेशन शिकंजा के तहत 21.50 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

 
 
 
फलोदी .  पुलिस थाना फलोदी को टीम द्वारा ’’ऑपरेशन शिकजा’’ के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत 21.50 ग्राम स्मैक सहित अजीत जैन पुत्र भूरालाल जैन उम्र 39 साल निवासी नाहटो का बास फलोदी हाल भीलो की गोलाई के पास कुंडल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
 
कार्यवाही का विवरण -
 
 
      जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा जयपुर द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन शिकजा’’ अभियान के दौरान मादक प्रदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु  कैलाशदान जुगतावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन में  रामकरणसिंह मलिण्डा वृताधिकारी वृत फलोदी मय टीम व राकेश ख्यालिया थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी मय टीम द्वारा  30.04.2023 को 21.50 ग्राम स्मैक सहित अजीत जैन पुत्र भूरालाल जैन उम्र 39 साल निवासी नाहटो का बास फलोदी हाल भीलो की गोलाई के पास कुंडल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।  30 अप्रेल 2023 को  थानाधिकारी राकेश ख्यालिया को सूचना मिली की अजीत जैन पुत्र भूरालाल जैन जो स्मैक बेचने का धंधा करता है अभी अपने घर के आगे खडा होकर स्मैक बैच रहा है। अजीत जैन के पास आज भारी मात्रा में स्मैक है। जिस पर उच्चाधिकारी को नियमानुसार अवगत करवाकर अजीत जैन को कुल 21.50 ग्राम स्मैक के साथ तुरंत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना जाम्बा के हवाले किया गया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!