Dark Mode
अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिले में चला ऑपरेशन ‘‘वज्र प्रहार’’

अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिले में चला ऑपरेशन ‘‘वज्र प्रहार’’

105 पुलिस टीमे, 354 पुलिसकर्मियों ने किया 377 को गिरफ्तार



टोंक । पुलिस मुख्यालय द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु अति. महानिरीक्षक पुुलिस अपराध शाखा के आदेशानुसार,  पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक गीता व अति. पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश बैरवा के सुपरविजन में टोंक जिले में सभी वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में रविवार को चलाये गये एक दिवसीय ऑपरेशन वज्र प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने पत्रकारों को वार्ता में बताया कि पुलिस की 105 पुलिस टीमों में शामिल 354 पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा 458 विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 377 आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 50 मुकदमें दर्ज किये गये है। उन्होने बताया कि धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 4, आबकारी अधिनियम के 26, आम्र्स एक्ट के 4, जुआ एक्ट में एक तथा अन्य अधिनियमों के अन्तर्गत 15 प्रकरण दर्ज किये गये है। तथा पिछले 5 वर्षों में एनडीपीएस, अवैध शराब के पूर्व से चालान शुदा 138, 137 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई। अभियान के अन्तर्गत दर्ज प्रकरणों में 46 किलो 622 ग्राम डोडा पोस्त, 9.45 ग्राम स्मैक, एक बोलेरो वाहन, 1 मोबाईल, 356.68 लीटर अंग्रेजी शराब, 59.75 लीटर बीयर, 1 हजार 476.875 लीटर देशी शराब, 19 लीटर हथकड़ शराब, 4 देशी टोपीदार बंदूक, 1 छुर्रा, 9 टेप मशीन, 4 ट्रेक्टर- ट्रोली, 11 टन बजरी, 1 डम्पर एंव 20 टन पत्थर की जब्ती की गई। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान के अन्तर्गत राज्य भर में की गई कार्यवाही में टोंक जिला पांचवें स्थान पर रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!