Dark Mode
भाजपा नहीं, कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए हो रही विपक्षी दलों की बैठक: सुशील मोदी

भाजपा नहीं, कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए हो रही विपक्षी दलों की बैठक: सुशील मोदी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की यह बैठक भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए हो रही है। पटना में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने इशारों ही इशारों में विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके का बयान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिया जा रहा है कि बंगाल में सिर्फ टीएमसी चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस नहीं। इससे साफ पता चलता है कि यह बैठक भाजपा मुक्त नहीं, कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए हो रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि कांग्रेस को दिल्ली और पंजाब में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इसी तरह केसीआर कह रहे हैं कि तेलंगाना में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये क्षेत्रीय दल तो चाह रहे हैं कि कांग्रेस मुक्त भारत हो जाए। उन्होंने कहा कि इधर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे हैं कि वे 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस उन्हें मदद करे। अब यह कांग्रेस को तय करना है कि वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहती है या क्या चाहती है। दरअसल, 23 जून को होने वाली बैठक कांग्रेस मुक्त भारत के लिए हो रही है। उल्लेखनीय है कि 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें 15 से अधिक दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!