Dark Mode
राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर सुपरवाईजरो की बैठक का आयोजन

राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर सुपरवाईजरो की बैठक का आयोजन

बाड़मेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में आशा सहयोगिनियो की अहम भूमिका है, विभाग के समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आशाओ द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है, आशाओं के माध्यम से आमजन तक बेहतर सेवाएँ पहुचाने एवं कार्यकम की सुद्रढ़ करने के लिए बाड़मेर बालोतरा जिले में कार्यरत समस्त ब्लॉक हेल्थ सुपरवाईजर, पीएचसी हेल्थ सुपरवाईजर एवं आरकेएसके काउंसलर की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोतरा डॉ ताराचन्द एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश भाटी की अध्यक्षता में किया गया | सीएमएचओ ने बीएचएस, पीएचएस एवं आरकेएसके काउंसलर को संबोधित करते हुए बताया कि समुदाय के साथ कार्य करने वाली आशा सहयोगिनी एवं एनएनएम के द्वारा किये जाने वाले कार्य गर्भवती महिला का पंजीयन, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, परिवार कल्याण, प्रसव पश्च्यात माँ एवं बच्चे की देखभाल करने, राष्ट्रीय कार्यक्रम में अहम् योगदान रहता है, एडिशनल सीएम्एचओ डॉ भेरू सिंह डूडी ने कहा की आशाओ के कार्य की नियमित मोनिटरिंग की जाये एवं कार्य के दोरान आने वाली समस्याओ का समाधान करे, साथ ही आशाओ का मानदेय एवं आशा सॉफ्ट से समय पर भुगतान की जाये। जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश भाटी ने आशा कार्यक्रम की विस्तार से समीक्षा की गई, बैठक के दोरान पीसीटीएस एप्प में सम्पूर्ण आशाओ एवं एएनएम का पंजीयन, प्रशिक्षण, माँ कार्यक्रम की मासिक रिपोर्ट, एचबीएनसी, एचबीवाईसी कार्यक्रम, चिरंजीवी योजना, आशा सॉफ्ट, वीएचएसएनसी, आरकेएसके कार्यक्रम, उजाला क्लिनिक, एफपीएलएमआईएस पर आशाओ द्वारा इन्डेन, परिवार कल्याण, बीएचएस एवं पीएचएस टूर प्लान, एवं लम्बे समय से कार्य नही करने वाली आशा सहयोगिनियो को हटाने आदि कार्यो पर समीक्षा की गई | भाटी ने बताया की आगामी माह में पुनः समीक्षा बैठक का आयोजन किया जायेगा, इस दोरान सभी गतिविधियों में निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!