Dark Mode
वाकपीठ में खेलकूद और स्वास्थ्य शिक्षा पर वार्ता का आयोजन

वाकपीठ में खेलकूद और स्वास्थ्य शिक्षा पर वार्ता का आयोजन

 

खेलकूद से बच्चों में आत्मविश्वास आता है : भाटी

 
 
सोजत। राउप्रावि मगरिया बेरा में ब्लॉक स्तरीय राजकीय एवं निजी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी ने खेल कूद और स्वास्थ्य शिक्षा पर वार्ता पेश की उन्होंने बताया कि खेलकूद से बच्चों में आत्मविश्वास आता है जो बच्चे एक्टिव होते हैं वह पढ़ाई में भी आगे होते हैं खेलने से मामूली बीमारियां जैसे सर्दी जुखाम बुखार आदि नहीं होता और बड़ी बीमारियों के चांस भी बहुत कम होते हैं कोई भी गेम खेलो तो हमेशा सेफ्टी का ध्यान रखें बीमार होने पर कोई एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण बातों को साझा किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीबीईओ नाहरसिंह राठौड़, एसीबीईओ प्रथम जयदेव शर्मा, एसीबीईओ द्वितीय स्वरूपसिंह उदावत एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। इससे पूर्व सभी संस्था प्रधानों का पंजीयन किया गया।  वाकपीठ में श्रवण उपाध्याय, गीता चौधरी, अशोक सोनी, मनीष टांक, गजेन्द्र दवे, पुरषोत्तमलाल गहलोत, चेतन व्यास, पूरणसिंह राजपुरोहित, सुमन हलकिया, सुरेश मेवाड़ा, धन्नाराम सांखला, संदीपसिंह, जगदीशचंद्र, गजेंद्रसिंह, तुषार त्रिवेदी आदि कई संस्थाओं के प्रधान उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!