Dark Mode
श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर करवाया जरूरतमंदों को भोजन

श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर करवाया जरूरतमंदों को भोजन

बून्दी। स्वर्गीय पीरजादा मौलाना चमन कादरी साहब की 11वीं पुण्यतिथि के दो दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजित कर गणेश सेवा आश्रम खोजा गेट में जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया। कौमी एकता सोसायटी के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व जिला संगठन महामंत्री इमरान कादरी ने बताया की स्वर्गीय पीरजादा मौलाना चमन कादरी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कौमी एकता सोसायटी के बैनर तले खोजा गेट गणेश परिसर स्थित गणेश सेवा आश्रम में जरूरतमंदों को भोजन करवाया। इस मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने उनके द्वारा कौमी एकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को समाज के लिए एक अनूठा उदाहरण बताया। सोसाइटी के सदस्यों ने इस मौके पर उनके द्वारा चलाए गए मिशन कौमी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। सभी ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ भी ली। इस मौके पर सोसाइटी के सदस्य ध्रुव व्यास, तनवीर कादरी महमूद भाई असलम मौलाना अनु पठान डॉ कैलाश चंद शर्मा मुकेश जैन यूसुफ भाई मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!