Dark Mode
अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत किया जागरूकता शिविर का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत किया जागरूकता शिविर का आयोजन

सवाई माधोपुर.  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह ( 4 मार्च से 11 मार्च 2023) के अवसर पर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेे उपस्थित छात्राओं को बताया कि माननीय रालसा जयपुर के निर्देशानुसार 4 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। समाज के साथ ही राष्ट्र में भी महिलाओं की स्थिति को बदलने के लिए हमें उन सभी सामाजिक असमानताओं को रोकने की आवश्कता है जो महिलओं की उपलब्धियों के मार्ग में बाधाएं है। महिलाऐं अपने परिवार और समुदाय में महिलाओं की भागदारी के रास्ते में आने वाली बाधाओं को रोकने पर चर्चा करने के लिए प्रेरित करना है। आज महिलाऐं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों की तरह महिलाओं के नेतृत्व को भी बढाया जा रहा है जिससे पुरूषों को भी महिलाओं को सभी सामजिक और सांस्कृतिक मानंदडों में संयुक्त भागाीदारी में सलंग्न करने के साथ घर कार्यालय और समुदाय में न्याय संगत माहौल बनाने की अति आवश्यकता है।
साथ ही उपस्थित छात्र-छात्रों को बताया कि अपनी पूर्वधारणाओं को बदले की जरूरत है कि वो कमजोर है ओर कोई भी उन्हे धोखा दे सकता है या उनका प्रयोग कर सकता है। इसके बजाय उन्हें ये सोचने की भी आवश्यकता है कि उनमें पुरूषों से अधिक शक्ति और वो पुरूषों से बेहतर कर सकती है तथा नालसा व रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणरी योजनाओं , महिलाओं के कानूनी अधिकारी , एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक जानकारी के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर नीरू गोयल, व्याख्याता महेन्द्र कुमार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!