Dark Mode
कानून नियमों की धज्जियां उड़ाते ओवरलोडेड गाड़ियां

कानून नियमों की धज्जियां उड़ाते ओवरलोडेड गाड़ियां

 पिलानी  .  कस्बे के मुख्य मार्ग पर निकलना दूरभर सा होता जा रहा है। दिन प्रतिदिन अवैध वाहन बिना नंबर की गाड़ियां लंबी लंबी गाड़ियां ,12 चक्का, 10 चक्का ट्रेलर,18 चक्का , ओवरलोडेड पत्थर बजरी ,रहती, डालकर सरेआम कानून का उल्लंघन करते नजर आते हैं। ट्रैफिक पुलिस चालान करती है मात्र दुपहिया वाहनों का शायद ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन इन्हें बङे वाहनो  के साथ गहरा समंदर लगाव है ।चालान तो केवल मात्र टू व्हीलर गरीब एवं निर्धन लोगों का ही होता है ।सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते यह 10 चक्का 12 चक्का वाहन नियमो से वजन भी कई गुना अधिक पत्थर डालकर मुख्य मार्गों पर इस तरह बिखेरते हुए निकलते हैं कि क्या छोटा दुपहिया वाहन वहां से निकल जाए मजाल है क्या ?आखिर कहीं तो किसे कहें शायद बड़ी गाड़ी सभी धनाढ्य, मंत्री ,संत्री,विधायक व ऊपर तक पहुंच रखने वाले लोगों की होती होगी अवैध वाहन खुल्लम खुल्ला नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं । जिनका कभी कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाता पिलानी शिक्षा नगरी के मुख्य मार्ग से यह वाहन इतनी तीव्र गति से निकलते हैं कि स्कूल जाने के समय बच्चों का निकलना जी जान जोखिम के बराबर होता है पिलानी प्रेस परिषद वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रुथला ने यातायात परिवहन मंत्री एवं जिला कलेक्टर झुंझुनू ,यातायात परिवहन कार्यालय पिलानी पुलिस थाना ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया यथाशीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की अन्यथा पिलानी शिक्षा नगरी के सिद्धांत लोगों के साथ रास्ता अवरुद्ध करने का बड़ा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!