सामुदायिक बैठक में एक्सपोजर विजिट को अभिभावकों ने सराहा
फलोदी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोखेरी में रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में सामुदायिक बैठक का आयोजन संस्था की कार्यकर्ता मोनू कुमारी सोनी के नेतृत्व में हुआ ।
बैठक में बालिकाओं द्वारा की गई एक्सपोजर विजिट का अनुभव सुना गया, जिसमें अभिभावकों ने बताया कि यह दौरा प्रेरणा दायिक रहा है क्योंकि वहाँ पर बालिकाओं से बातचीत करने वाली व नेतृत्व करने वाली महिला थी जिससे बालिकायें प्रभावित हुई । कैम्पेन की गतिविधियों पर चर्चा की एवमं वित्तीय साक्षरता पर हुआ सत्र की जानकारी साझा की साथ ही बालिकाओं को स्कूल से इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत मिले फोन की उपयोगिता पर चर्चा की जिसमें अभिभावकों ने बताया कि अधिकतर बच्चे मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं पढ़ने हेतु बोलकर परन्तु वह पढ़ने के बहाने कुछ और ही विडियो देखने लगते हैं, वहीं शिक्षक ने बताया कि अब ऑनलाइन पढ़ने की सामग्री बहुत ही कम दी जाती हैं, विद्यालय में ही शिक्षक अपना विषय पढ़ाते हैं । स्कूल मे बने शौचालय की साफ सफाई के लिए बताया कि बालिकायें स्वयं ही उनका इस्तेमाल करते समय पानी का उपयोग करे, सैनेट्री पेड को डेस्ट्रॉय मशीन में डेस्ट्रॉय करें तो स्वच्छता व साफ सफाई रहेगीं । बालिका शिक्षा को आगे ले जाने हेतु रेफ़रल सिस्टम की भूमिका निभाने हेतु एस एम सी सदस्यों ने कहा कि हम बच्चों को विद्यालय नियमित आने के लिए प्रेरित करेंगे बैठक में वाइस प्रिंसिपल रावल चंद सुथार, मांगीलाल परिहार, जगदीश चंद पालीवाल, राधेश्याम पालीवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति , धापू, मंजू सुथार, मोहनलाल सुथार, हरखाराम आदि उपस्थित रहे।