Dark Mode
पेरिस पुलिस ने आत्मघाती हमले की धमकी देने वाली महिला को गोली मारी

पेरिस पुलिस ने आत्मघाती हमले की धमकी देने वाली महिला को गोली मारी

पुलिस ने फ्रांस की राजधानी जा रही एक ट्रेन में आत्मघाती हमले की धमकी देने वाली एक महिला को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फ्रांस में सुरक्षा संबंधी यह नवीनतम घटना है जहां 13 अक्टूबर को एक स्कूल में एक इस्लामी चरमपंथी द्वारा चाकूबाजी किए जाने के बाद आतंकवाद के खिलाफ अलर्ट जारी है। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने बताया कि महिला पर दो पुलिस अधिकारियों ने मिलकर आठ गोलियां चलाईं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला पर आतंकवाद का समर्थन करने और पुलिस को धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। अभियोजक कार्यालय के अनुसार, महिला ने अबाया पहन रखा था। अबाया मुख्य रूप से मुस्लिमों द्वारा पहना जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!