Dark Mode
संसदीय कार्य मंत्री ने राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

संसदीय कार्य मंत्री ने राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

  • विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए मातृशक्ति का सशक्तिकरण जरूरी : संसदीय कार्य मंत्री

जयपुर। संसदीय कार्य कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को जोधपुर जिले के लूणी, धवा एवं केरू ब्लॉक की राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लखपति दीदी योजना के माध्यम से आने वाले समय में प्रदेश की महिलाएं सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टि से मजबूत होंगी। इस पहल से महिलाओं के कौशल विकास के साथ ही उन्हें आजीविका के नवीन साधन उपलब्ध हो सकेंगे। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में देश की माताओं व बहिनों का बहुत बड़ा योगदान रहेगा।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का अधिकाधिक महिलाओं को राजीविका एसएचजी से जोड़ने का कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें सरल ऋण सुविधाएं एवं मार्केट लिंकेज की सुविधा प्रदान करने की कार्ययोजना बनाई जा रही। पटेल ने कहा स्थानीय स्तर पर समूह की महिलाओं के लिए भवन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा समूहों द्वारा विनिर्मित उत्पादों के विक्रय की बाधाओं को दूर करने के लिए हाट बाजार एवं स्थानीय स्तर पर विक्रय मेले लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

संवाद कार्यक्रम के दौरान केरू निवासी गीता देवी ने कहा कि वह 25 महिलाओं के साथ स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बाजरे के बिस्किट का निर्माण करती हैं और विनिर्मित उत्पादों का महानगरों जैसे दिल्ली नोएडा में जाकर विक्रय करती हूं जिससे मेरे समूह को बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!