Dark Mode
पीपाड़ शहर : लुट डकैती का पर्दाफाश एक मुलजिम गिरफ्तार हुआ 

पीपाड़ शहर : लुट डकैती का पर्दाफाश एक मुलजिम गिरफ्तार हुआ 

पीपाड़ शहर। समीपवर्ती मालावास गांव स्थित गोशाला के पास पाच दिन पूर्व शनिवार को मोटरसाइकिल से अपने गांव कुरड़ाया जा रहे एक व्यक्ति को रोककर नगदी के साथ दो मोबाइल लुट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पीपाड़ शहर थाना पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। उपमहानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने बताया कि पुलिस थाना पीपाड शहर में गत 21 जून को सांयकाल को एक पुरूष को रूकवाकर मारपीट कर 9500 रूपये व दो एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व पर्स लुट कर ले जाने वाली गैग का पर्दापाश कर 1 मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।प्रार्थी विशनाराम पुत्र रामचन्द्र सरगरा निवासी कुरडाया थाना मेडता सिटी जिला नागोर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की कि मैं 21जून शनिवार को सांय समय अपनी मोटरसाईकल लेकर पीपाडशहर से गांव जा रहा था तभी मालावास गोशाला के पास पहुंचा तो पीछे से दो मोटरसाईकलो पर सवार पांच अज्ञात व्यक्ति आए तथा मेरे आडे फिरकर मुझे रूकवाकर मेरे साथ मारपीट कर मेरी जेब से दो एन्ड्रोयड वीवो मोबाईल फोन, 9500 रूपये नगद व पर्स जिसमें कागजात थे जो लुट कर भाग गए जिस पर अगले दिन रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच जाब्ता शुरू की गई। उपमहानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए उक्त घटना का पर्दापाश करने व घटना मे शरीक अज्ञात मुल्जिमानो का पता लगाने व मुलजिमो की गिरफ्तारी करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन मे तथा वृताधिकारी पदमदान वृत बिलाडा के निर्देशन मे एवं थानाधिकारी श्यामराजसिह व अनुसंधान अधिकारी लोकेश कुमार के नेतृत्व मे थाना हाजा पर अलग अलग टीमे गठित की जाकर अज्ञात मुल्जिमानो की तलाश पतारसी हेतु थाना हल्का क्षेत्र में नाकाबंदी की गई, अलग अलग टीमों का गठन कर गठित टीमो द्वारा हल्का क्षेत्र में लगे सीसीटीवी केमरे चेक किए गए तथा तकनीकि डेटाबेस के आधार पर गहन अनुसंधान किया व आसुचना प्राप्त कर मुल्जिम सागर पुत्र सुरजाराम बावरी निवासी कोसाणा पीएस पीपाड शहर का चार कि.मी. खेतो में पिछा करके दस्तयाब कर गहन पुछताछ शुरू की गई वही मनोवेज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो उक्त वारदात करना स्वीकार किया गया। मुल्जिम सागर को प्रकरण हाजा में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। शरीक मुल्जिमानो की गिरफ्तारी हेतु टीमो द्वारा तलाश की जा रही है। मुल्जिम सागरराम को बाद अनुसंधान के न्यायालय मे पेश किया जिस पर मुलजिम सागरराम को जेल भेजा गया। प्रकरण में शरीक अन्य मुलजिमानो को शीघ्र गिरफतार किया जायेगा। उधर गिरफ्तार मुलजिम के विरुद्ध विभिन्न थानों में 9 से अधिक प्रकरण दर्ज है। उक्त मुलजिम को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी श्यामराजसिह उप निरक्षक किरण कुमर एएसआई लोकेश कुमार व जोधाराम  (लगभग चार कि.मी. खेतो में भाग दोड़कर मुलजिम सागर का पिछा कर पकडने में अहम भुमिका),कानि महिपाल  हडमान  निरज श्रवण रवि व मालाराम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!