Dark Mode
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों को मदद का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों को मदद का आश्वासन दिया

नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त मौसम करवट ले रहा है। कहीं बाढ़ से तबाही हो रही है तो कभी बारिश नहीं हो रही है लोग गर्मी से परेशान है। उत्तर भारत में अभी मानसून नहीं आया है लेकिन बाढ जैसी परिस्थितियां बन रही है। बाढ़ के कारण मणिपु, सिक्किम, असम जैसे राज्य काफी ज्यादा प्रभावित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी बारिश के बाद बाढ़ से जूझ रहे पूर्वोत्तर के राज्यों को हरसंभव मदद की पेशकश की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों हिमंत विश्व शर्मा और प्रेम सिंह तमांग तथा मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात कर स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया। पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 36 हो गई, जबकि क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम के मुख्यमंत्री ने फोन पर मोदी के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इसके कारण लोग प्रभावित हुए हैं। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘थोड़ी देर पहले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुझे असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया।’’ मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान से भी अवगत कराया। शर्मा ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की और हमारे राहत एवं पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘असम के लोगों को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उनके अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं।’’ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 11 लोग मारे गए हैं, जबकि 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!