Dark Mode
प्रधानमंत्री मोदी ने नगालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नगालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी और आने वाले समय में राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। नगालैंड की समृद्ध संस्कृति और इसके लोगों के बेहतरीन स्वभाव के कारण राज्य की व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नगा संस्कृति कर्तव्य और करुणा की अपने भावना के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में नगालैंड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ नगालैंड का गठन 1963 में आज ही के दिन हुआ था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!