Dark Mode
 पूर्व सीएम राजे को हैलिकॉप्टर में साथ लेकर उतरें पीएम मोदी

 पूर्व सीएम राजे को हैलिकॉप्टर में साथ लेकर उतरें पीएम मोदी


बीकानेर । नौरंगदेसर में आयोजित पीएम मोदी की विशाल जनसभा में भाजपा का सियासी नजारा उस वक्त बदल गया जब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पीएम मोदी के साथ हैलिकॉप्टर से उतरी। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने मोदी और राजे की गर्मजोशी से अगवानी की । जानकारी में रहे कि जनसभा के एक दिन पहले तक पूर्व सीएम राजे के आगमन की कोई सूचना नहीं थी,जनसभा के आयोजक इस बारे में स्पष्ट नहीं कर रहे थे कि राजे इस जनसभा में शामिल होगी या नहीं। हालांकि भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम राजे के आगमन का कार्यक्रम दो दिन पहले ही बन गया था,मगर गुटबाजी के चलते जनसभा के रणनीतिकार इस मामले में किसी भी तरह की अधिकारिक सूचना देने से बच रहे थे। हैरानी की बात तो यह है कि जनसभा की तैयारियों के लिये पिछले सप्ताहभर से बीकानेर में डेरा डाले बैठे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ यहां लगातार प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया को पीएम मोदी की जनसभा का अपटेड दे रहे थे,लेकिन दोनों ने एक बार भी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया,इससे भाजपाई हल्कों में संशय की स्थिति बनी हुई थी पूर्व सीएम राजे इस जनसभा में शामिल होने के लिये आयेगी या नहीं। इस बीच शनिवार सुबह जब पूर्व सीएम राजे का आगमन हुआ तो उनकी लॉबी के नेताओं में उत्साह का संचार हो गया। यह उत्साह उस वक्त दुगुना हो गया जब पीएम मोदी पूर्व सीएम राजे को अपने साथ हैलिकॉप्टर से लेकर उतरें। इस मामले को लेकर भाजपायी हल्कों में सियासी चर्चाओं का माहौल गरम है। जानकारी में रहे कि पिछले सप्ताह उदयपुर में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भी मंच का संचालन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने मंच पर मौजूद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को नजर अंदाज
कर गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित करने का एलान कर दिया था,इसके बाद अमित शाह ने खुद पूर्व सीएम राजे को संबोधित करने के लिये आमंत्रित किया।
वसुंधरा राजे ने सियासत के बजाय मौसम का पूछा हाल!
बीकानेर। पीएम मोदी की नौरंगदेसर मे आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिये शनिवार सुबह हैलिकॉप्टर के जरिये बीकानेर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भाजपा नेताओं गर्मजोशी से स्वागत किया । बीएसएफ के हैलीपेड पर उतरी वसुंधरा राजे का स्वागत करने के लिये भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर स्वागत करने आये भाजपा नेताओं से रूबरू हुई राजे ने उनसे बीकानेर की सियासत के बजाय मौसम का हाल पूछा तो सब हंसने लगे।
स्वागत के दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने समूचा माहौल वसुंधरा राजे जिंदाबाद के नारों से गूंजायमान कर दिया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!