Dark Mode
कुछ ही देर में PM Modi दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी

कुछ ही देर में PM Modi दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में हाईटेक ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ हाईटेक ट्रेनों को रवाना करेंगे। इन नौ ट्रेनों की बदौलत देश के 11 राज्यों में रेलवे सुविधाएं बेहतर होगी। बता दें कि ये सभी ट्रेनें देश भर में अलग अलग रूटों पर चलाई जानी है। इन नौ वंदे भारत ट्रेनों के जरिए तिरुपति, पूरी, मदुरै जैसे धार्मिक स्थलों पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे और इन्हीं रवाना करेंगे। ये वंदे भारत ट्रेनें राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, उड़ीसा, झारखंड और गुजरात से होकर गुजरेगी। गौरतलब है कि नई वंदे भारत ट्रेनों को बदौलत यात्रियों के समय की बचत होगी क्योंकि यह ट्रेनें तेज गति से अपने सफर पर दौड़ेंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!