'पोको M6 प्रो 5G' स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
50MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर, शुरुआती कीमत ₹10,999
नई दिल्ली . चाइनीज टेक कंपनी पोको ने शनिवार (5 अगस्त) को 'पोको M6 प्रो 5G' स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹10,999 और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹12,999 रखी है।
बजट सेगमेंट के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। पोको M6 प्रो 5G को कंपनी ने पावर ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
पोको M6 प्रो 5G: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले : पोको M6 प्रो 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.79 इंच की FHD+ डिस्प्ले दिया है।
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर : परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4NM पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग : पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि फोन के साथ बॉक्स में 22.5W का फास्ट चार्जर मिलेगा।
कनेक्टिविटी ऑप्शन : कनेक्टिविटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक, microSD कार्ड स्लॉट और IR ब्लास्टर दिया गया है।
पोको M6 प्रो 5G: अवेलेबिलिटी
पोको M6 प्रो 5G स्मार्टफोन 9 अगस्त से सेल में अवेलेबल होगा। बायर्स इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।