Dark Mode
खेतड़ी सर्किल के सात वांछित अपराधियों पर पुलिस ने किया इनाम घोषित

खेतड़ी सर्किल के सात वांछित अपराधियों पर पुलिस ने किया इनाम घोषित

 खेतड़ी । खेतड़ी सर्किल के सात वांछित अपराधियों पर पुलिस ने किया इनाम घोषित, अवैध संपत्ति पर की जाएगी कार्रवाई, छह आरोपी मेहाड़ा में क्रेशर लूट तो एक आरोपी जानलेवा हमले के मामले में है फरार 
पुलिस उप अधीक्षक हजारीलाल खटाना ने बताया कि खेतड़ी सर्किल में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से वांछित अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने को लेकर मेहाड़ा थाना क्षेत्र के मोडी में क्रेशर पर तोड़फोड़ कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे बेरूंडला थाना निजामपुर निवासी संदीप उर्फ सांडा पर 25 हजार रुपए तो गहली निवासी प्रीतम उर्फ टाइगर, मुकुंदपुरा निवासी  सुभाष उर्फ भांभू,योगेश,मुकुंदपुरा निवासी इंद्रजीत, गौरीर निवासी कृष्णा उर्फ संटिया पर दस हजार रुपए ईनाम घोषित किया गया है। इस इसके अलावा जानलेवा हमला व अन्य मामलों में फरार ढाणी बड़ा बंध तन पपुरना निवासी संजय उर्फ बच्चियां पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है । पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा लोहार्गल में हत्याकांड के मामले में वांछित योगेंद्र सिंह पर भी पुलिस की ओर से दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। खटाना ने बताया कि मोड़ी में क्रेशर पर जानलेवा हमला व तोड़फोड़ करने के मामले के लिप्त आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं, जिनको लेकर शनिवार को मेहाड़ा थाने में हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के साथ इंटर स्टेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!