Dark Mode
Agra में दलित महिला के साथ बलात्कार के बाद पुलिसकर्मी ने फांसीपर लटकाया

Agra में दलित महिला के साथ बलात्कार के बाद पुलिसकर्मी ने फांसीपर लटकाया

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कांस्टेबल ने 25 वर्षीय एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला का शव 29 दिसंबर को पुलिसकर्मी के किराए के कमरे में छत से लटका हुआ मिला था। पुलिस के मुताबिक, यह महिला इस घटना से एक दिन पहले आगरा में कांस्टेबल के किराए के कमरे पर गई थी।

छत्ता के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आर के सिंह ने बताया, ‘‘आगरा में तैनात पुलिस कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह (27) को 25 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो उनके किराए के कमरे में लटकी मिली थी।

कमरा का किराया आगरा में छत्ता थानाक्षेत्र के बेलागंज में है।’’ आगरा पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धाराओं306, 376 एवं एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!