जी-20 विषय पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
सीकर । मंगलवार को ग्राम मावण्डा खुर्द में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, सीकर द्वारा जी-20 जन भागीदारी कार्यक्रम में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान की बबीता ने बताया कि कौशल जागरूकता कार्यक्रम के तहत जी-20 थीम पर लाभार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक पोस्टर के माध्यम से देश के आर्थिक विकास के बारे में बताया। भारत देश इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और इस कार्यक्रम में जन भागीदारी का होना आवश्यक है। कौशल के माध्यम से हम देश को उन्नति के मार्ग पर ले जा सकते हैं। इस कार्यक्रम में अनुदेशिका प्रीति तंवर, सुनिता सोनी एवं अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे।