माहे रमजान का रोजा रखकर मांगी दुआएं
सोजत. पवित्र माहे रमजान में नन्हे-मुन्ने बच्चों का रोजा रखने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के तहत सिलावट मोहल्ला ढाल की गली निवासी कक्षा दूसरी में पढ़ने वाला मोहम्मद हमजा पुत्र शाहीना बानो अब्दुल मुनीर ने भी रोजा रखकर सारे दिन इबादत की नमाज पढ़ी और देश की खुशहाली अमन चैन तरक्की की दुआएं मांगी। शाम को दादा मास्टर अब्दुल सलीम सिलावट दादी रशीदा बेगम चाचा सेराजुद्दीन, मुकतदीर व चाची रूखसार व निलोफर के साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए अल्लाह का शुक्र अदा किया।