Dark Mode
राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। धनखड़ को हृदय संबंधी समस्याओं के चलते नौ मार्च को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उन्हें 12 मार्च को छुट्टी दे दी गई थी और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई थी।राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए उपराष्ट्रपति के आवास पर गईं।’’उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके आधिकारिक आवास पर मुर्मू का आना ‘‘दिल को छू लेने वाला’’ था और वह उनके ‘‘अत्यंत आभारी’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे स्वास्थ्य में सुधार होने के लिए उनकी चिंता और शुभकामनाएं वास्तव में ऊर्जा से भर देने वाली थीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!