Dark Mode
लक्ष्मण बाबेल अहिंसा भवन के अध्यक्ष, पीपाड़ा मंत्री मनोनीत

लक्ष्मण बाबेल अहिंसा भवन के अध्यक्ष, पीपाड़ा मंत्री मनोनीत

भीलवाड़ा : अहिंसा भवन शास्त्री नगर में संरक्षक हेमंत आंचलिया एवं अध्यक्ष अशोक पोखरना की अध्यक्षता में साधारण सभा का आयोजन किया गया। मंत्री सुशील चपलोत ने वर्ष 2022- 23 मैं सामाजिक कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह डागलिया ने आय व्यय का हिसाब सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।  मनीष बंब ने बताया कि साधारण सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बाबेल, उपाध्यक्ष कुशल सिंह बूलिया, सरदार सिंह कावाडिया, मंत्री रिखबचन्द पीपाड़ा, सहमंत्री संदीप छाजेड़ एवं कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह डागलिया को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभा के अंत में अध्यक्ष पोखरना ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!